फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man who went to buy goods at shop was beaten to death with sticks In Bharatpur

Bharatpur News: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, दुकान पर सामान लेने गया था, मामूली कहासुनी पर मार दिया

Sat, 14 Jan 2023 08:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 08:48 PM IST
सार

भरतपुर में मामूली कहासुनी पर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 

विज्ञापन
young man who went to buy goods at shop was beaten to death with sticks In Bharatpur
murder demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के सेवर थाना इलाके में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर की है। घसोला गांव निवासी ईश्वर सिंह (45 वर्ष) निजी कंपनी में गाड़ी चलाता है। वह शनिवार की दोपहर मोहल्ले में ही दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान एक दिन पहले हुई मामूली कहासुनी को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। 
विज्ञापन


मारपीट की सूचना पर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजन घायल को लेकर भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में पहुंचे। यहां उसे भर्ती कराया। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। ईश्वर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बात करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई रघुवीर सिंह ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मकर संक्रांति पर्व के दिन हुई घटना से गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed