{"_id":"683486cc0243fd20090ccc11","slug":"young-man-was-beaten-to-death-due-to-a-five-day-old-rivalry-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पांच दिन पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाया पड़ोसियों पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पांच दिन पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाया पड़ोसियों पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 26 May 2025 08:52 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 26 May 2025 08:52 PM IST
सार
युवक की पांच दिन पहले पड़ोस में रहने वाले युवकों से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि पड़ोसी उसे उसे पीट-पीटकर मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को नामजद लोगों ने बाइक सवार युवक को इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। वह किसी तरह घर पहुंचा। सुबह उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। यहां गंभीर हालत के चलते पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को सौंप दिया।
हाईवे थाना क्षेत्र के ललितपुर स्थित नगला टीका निवासी शंभू दयाल ने बताया कि 5 दिन पहले पड़ोसी युवकों से उसके भाई बॉबी की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों के पक्षों के बीच में समझौता भी हो गया, लेकिन पड़ोसी उसके भाई से रंजिश मानने लगे। शनिवार की रात को उनका छोटा भाई बॉबी (24) मथुरा से खामनी होते हुए गांव लौट रहा था। गांव से कुछ दूरी पर पंडीपुर पुलिया के पास उसे पड़ोस के रहने वाले तीन सगे भाई समेत चार युवकों ने रोक लिया।

आरोप है कि चारों ने मिलकर उसकी लात-घूंसों से पिटाई की। उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद बॉबी को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजन को जानकारी दी। रात में बारिश होने के कारण वह (शंभू दयाल) गांव में नहीं पहुंच पाए।
सुबह वह गांव में पहुंचे तो भाई की गंभीर हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह टेंपो से अपने भाई बॉबी को लेकर हाईवे थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पता चलेगा। परिजन ने पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।