{"_id":"661168de2970c4751d0ef536","slug":"young-man-was-beaten-to-death-by-cousins-in-family-feud-in-mathura-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पारिवारिक झगड़े में बढ़ी बात... तो चचेरे भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पारिवारिक झगड़े में बढ़ी बात... तो चचेरे भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला, तीन के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 06 Apr 2024 09:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Apr 2024 09:42 PM IST
सार
तीर्थनगरी में पारिवारिक झगड़े में बात इतनी कि बढ़ी कि चचेरे भाइयों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला। मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
man demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार देर शाम को पारिवारिक विवाद में बात बढ़ गई। इस दौरान पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने तीन चचेरे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
घटना बलदेव थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव की है। थाना प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि कासिमपुर में लाखन सिंह के पक्ष का चचेरे भाई रंजीत पुत्र छीतर, लवकुश पुत्र रंजीत, कैलाश पुत्र बलवीर निवासी कासिमपुर से किसी बात लेकर कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर लाठी डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
पिटाई से लाखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। समय पर इलाज नहीं मिलने से युवक की मौत हुई। इस मामले में मृत युवक लाखन सिंह के भाई लौहरे सिंह ने कासिमपुर निवासी तीन चचेरे भाइयों रंजीत सिंह , लवकुश, कैलाश के खिलाफ थाने में मारपीट कर हत्या किए जाने का केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन