{"_id":"682f3f6acd7ddcba1807dc3f","slug":"young-man-going-to-sdm-office-doing-dandavat-parikrama-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाथ में नारियल और दंडवत परिक्रमा...एसडीएम कार्यालय पहुंचा पीड़ित, बिजली विभाग के लिपिक से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथ में नारियल और दंडवत परिक्रमा...एसडीएम कार्यालय पहुंचा पीड़ित, बिजली विभाग के लिपिक से शिकायत
Thu, 22 May 2025 08:44 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 22 May 2025 08:44 PM IST
सार
बिजली कनेक्शन का भार बढ़ाने को लेकर पीड़ित एसडीएम कार्यालय पहुंचा। वह जिस तरीके से पहुंचा, उसको लेकर हर ओर चर्चा है। पीड़ित बिजली विभाग के लिपिक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दंडवत परिक्रमा करता पीड़ित।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के मांट में विद्युत निगम ने एक उपभोक्ता के कनेक्शन का मनमाने तरीके से भार बढ़ा दिया। आरोप है शिकायत करने पर लिपिक रिश्वत मांग रहा है। पीड़ित नारियल लेकर दंडवत परिक्रमा कर तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचा।
बृहस्पतिवार को सुरीर कलां निवासी रमाकांत पाठक हाथ में नारियल लेकर दंडवत परिक्रमा करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा। एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में विद्युत निगम पर मनमाने तरीके से घरेलू कनेक्शन का भार बढ़ाने और सही कराने के नाम पर अधिशासी अभियंता के लिपिक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।
बताया कि उनके बुजुर्ग पिता मनीराम छह माह से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम अभिनव जे जैन ने मामले का एक सप्ताह में समाधान कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन