{"_id":"67fd5e1406563fd6400b3e7c","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-mathura-news-c-369-1-mt11002-128024-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: खून से लथपथ लाश, शरीर पर जख्म...थाने से महज 500 मीटर दूर मिली युवक की लाश; परिजनों ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: खून से लथपथ लाश, शरीर पर जख्म...थाने से महज 500 मीटर दूर मिली युवक की लाश; परिजनों ने लगाया ये आरोप
Tue, 15 Apr 2025 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:42 AM IST
सार
18 वर्षीय युवक की लाश जमुनापार थाने से महज 500 मीटर दूर मिली। परिजनों ने जहां दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस दुर्घटना मान रही है।
विज्ञापन
मथुरा। रोहित फाइल फोटो
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के जमुनापार थाने से 500 मीटर की दूरी पर रविवार की रात को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस जहां इसे दुर्घटना बता रही है, वहीं परिजन स्थानीय कुछ युवकों पर साथ ले जाने और दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुखदेवपुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि उनका पुत्र रोहित कुमार (18) लक्ष्मीनगर रोड स्थित एक ढाबे पर काम करता था। वह रोजाना रात को 10.30 बजे ढाबे से घर आता था। रविवार को रोजाना की तरह वह घर पर खाना खाने के लिए ढाबे से निकला। तभी रास्ते में उसे तीन युवक मिले। वह उसे अपने साथ ले गए।
इसके बाद रोहित थाने के पास घायल अवस्था में मिला। इसकी जानकारी संजय के छोटे बेटे नैतिक को हुई तो वह मौके पर पहुंच गया। वह रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। लोहवन रोड पर लगे बैरियर से बाइक टकराई और युवक घायल हो गया। बावजूद इसके पिता के आरोपों की जांच की जाएगी। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।