{"_id":"5acfe5729840a491fa694f1e38209e9e","slug":"young-man-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अल्मोड़ा के युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में अल्मोड़ा के युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/वृंदावन
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना वृंदावन क्षेत्र में देर शाम हुए सड़क हादसे में अल्मोड़ा के युवक की मौत हो गई। हादसा प्रेम मंदिर के समीप बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ। एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था।
अल्मोड़ा, उत्तराखंड निवासी पप्पू पांडेय (20) वृंदावन के ब्रह्मकुंड क्षेत्र में अपनी मौसी के यहां रहता था। गुरुवार को रात 8:30 बजे पप्पू अपने मौसेरे भाई रवि पांडेय और दोस्त पांचजन्य भट्ट के साथ बाइक से जा रहा था। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर प्रेम मंदिर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें तीनों युवक घायल हुए। पप्पू को गंभीर हालत में उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल रवि और पांचजन्य का उपचार चल रहा है।