फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man died after clinging to hanging high tension wire in Mathura

Mathura: एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, कंबाइन मशीन में काम करते समय लगा करंट

Mon, 01 Apr 2024 08:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 08:42 PM IST
सार

मथुरा में एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। कंबाइन मशीन में काम करते समय उसे करंट लगा। भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
young man died after clinging to hanging high tension wire in Mathura
एचटी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को बठैनकलां रोड पर बिजली के खंभे से लटक रहे हाईटेंशन लाइन के तार से एक युवक चिपक गया। आनन-फानन परिजन युवक को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के हताना गांव की है। गांव निवासी लक्ष्मण सिंह (32) सोमवार दोपहर बठैनकलां रोड पर आंबेडकर मूर्ति के पास वेल्डिंग करने का काम करता है। दोपहर में वह गांव से अपनी कंबाइन हार्वेस्टर मशीन को वेल्डिंग कराने के लिए लाया था। वह कंबाइन में काम कर रहा था, तभी दुकान के पास में लगे विद्युत खंभे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से लटके तार से चिपक कर गंभीर रूप से झुलस गया। 

विज्ञापन

भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

एकत्रित लोगों ने परिजनों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद लोगों में विद्युत निगम के प्रति आक्रोश है। मृतक के भाई आकाश ने बिजली निगम की लापरवाही के चलते भाई की मौत का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़ा था लक्ष्मण

लक्ष्मण परिवार में बड़ा था। उसका एक छोटा भाई है। लक्ष्मण की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाया। देर शाम को गांव में लक्ष्मण का अंतिम संस्कार कर दिया।

जगह-जगह नीचे लटके तार

क्षेत्र में जगह-जगह विद्युत लाइन काफी ढीली होने की वजह से तार काफी नीचे तक लटक गए हैं। लोगों का हाथ वहां तक चला जाता है। जिससे बड़ा हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। नगर के लोग कई बार लाइन ऊंची कराने की मांग विद्युत निगम के अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed