{"_id":"67a9acd1493ff6b444041f4d","slug":"young-man-became-an-angel-for-innocent-boy-lying-on-roadside-took-him-to-hospital-with-help-of-police-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: सड़क किनारे पड़ी अबोध के लिए फरिश्ता बना युवक, पुलिस की मदद से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: सड़क किनारे पड़ी अबोध के लिए फरिश्ता बना युवक, पुलिस की मदद से पहुंचाया अस्पताल
Mon, 10 Feb 2025 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:07 PM IST
सार
कान्हा की नगरी में सड़क किनारे तड़पती अबोध बालिका को देख लोगों के कदम रुक गए। एक युवक ने मानवता दिखाई और इस बच्ची को गोद में उठा लिया। इस बच्ची को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
बालिका की फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा- वृंदावन मार्ग पर कैलाश नगर के सामने शनि मंदिर के पास अबोध बालिका को किसी ने लावारिस हालत में सड़क पर फेंक दिया। राहगीरों की नजर बच्ची पर पड़ी तो एक युवक ने मानवीयता दिखाते हुए उसे उठाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची को वहां किसने छोड़ा।