{"_id":"614237278ebc3ec36e6e4416","slug":"young-brahmins-will-meet-the-sangh-officials-to-declare-the-entire-mathura-as-a-place-of-pilgrimage-mathura-news-agr507780161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्पूर्ण मथुरा को तीर्थस्थल घोषित कराने को संघ पदाधिकारियों से मिलेगा युवा ब्राह्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्पूर्ण मथुरा को तीर्थस्थल घोषित कराने को संघ पदाधिकारियों से मिलेगा युवा ब्राह्मण
विज्ञापन
मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण मथुरा तीर्थ स्थल घोषित संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। यह यात्रा 19 सितंबर से निकाली जाएगी।
श्री कृष्ण बलराम मंदिर ऋषि नगर महोली रोड पर आयोजित बैठक अध्यक्षता करते हुए युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष राजेश पाठक ने कहा कि संपूर्ण मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित कराने के लिए विप्र संगठन प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए संकल्प यात्रा के तहत युवा विप्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिम्मेदार पदाधिकारियों के द्वार पर जाकर गुहार लगाएगा।
जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़, संगठन संयोजक श्याम शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि महासभा के पदाधिकारी जिला संघचालक मथुरा विभाग डॉ. वीरेंद्र मिश्रा सह प्रांत कार्यवाह राजकुमार, महानगर प्रचारक गोविंद एवं महानगर कार्यवाह शिवकुमार शर्मा से मिलकर सरकार द्वारा आंशिक तीर्थ स्थल घोषित को संपूर्ण मथुरा तीर्थ स्थल घोषित करने की अपील करेगा। इसके तहत 19 सितंबर रविवार से ही यात्रा का आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक का संचालन अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्रज प्रांत मंत्री बृजेश तत्व भारद्वाज ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बालकिशन दीक्षित, संजय पंडित, मोनू गौतम, मेघ श्याम गौतम, एसके सारस्वत, अमित सारस्वत, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, डॉ. आशीष मिश्रा, बृजमोहन दुबे, अमरचंद पचौरी, जय प्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे। संवाद