फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young Biker Dies in Vehicle Collision

Mathura News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Young Biker Dies in Vehicle Collision
फोटो फाईल मृतक सोनू पचौरी
महावन। थाना क्षेत्र में बरेली-जयपुर बाईपास पर नगला देवकरण के पास पीछे से आ रहे वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना महावन के गांव नूरपुर निवासी सोनू पचौरी अपने दोस्त निवासी थाना रिफाइनरी के कोयला-अलीपुर निवासी सुदामा के साथ राया की तरफ से गांव नूरपुर लौट रहे थे। शाम को नगला देवकरण के पास पीछे से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घायल युवक को परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सोनू अपने पिता का इकलौता पुत्र था। घर में माता पिता और एक बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed