{"_id":"642e10e6ce20e8af5007a594","slug":"you-will-be-able-to-see-thakur-bankebihariji-only-by-online-registration-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ही कर सकेंगे ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन, सेवायतों ने मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ही कर सकेंगे ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन, सेवायतों ने मांगे सुझाव
Thu, 06 Apr 2023 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Apr 2023 05:53 AM IST
सार
मंदिर प्रबंधन ने सेवायत गोस्वामियों से सुझाव के साथ सहमति पत्र मांगे हैं। उधर, जिला प्रशासन भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के लिए मसौदा तैयार कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो बांकेबिहारी मंदिर में शीघ्र ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में चांदी का रथ file
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाकुर बांकेबिहारीजी मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण हादसे रोकने के लिए दर्शन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कराने की व्यवस्था आगे बढ़ाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। मंदिर प्रबंधन ने सेवायत गोस्वामियों से सुझाव के साथ सहमति पत्र मांगे हैं। उधर, जिला प्रशासन भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के लिए मसौदा तैयार कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो बांकेबिहारी मंदिर में शीघ्र ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारीजी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ बैठक हुई। सूत्र बताते हैं कि प्रबंधन ने एक मसौदा तैयार कर मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन के पास भी भेजा है। कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की योजना को लागू किया जाएगा।
भीड़ के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंधन, प्रशासन और व्यापारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन कराने की व्यवस्था लागू करने के पक्ष में हैं तो कुछ सेवायत गोस्वामी इसके पक्ष में नहीं हैं। उन्हें मनाने के साथ-साथ सुझाव भी मांगे जा रहे हैं।