फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yogi should make public announcement of Parikrama Marg, otherwise agitation will be done

Mathura News: योगी करें परिक्रमा मार्ग की सार्वजनिक घोषणा, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Yogi should make public announcement of Parikrama Marg, otherwise agitation will be done
नौहझील (मथुरा) । ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग सेवा समिति के बैनर तले गांव मानागढ़ी में शुक्रवार को महापंचायत हुई। इसमें नौहझील क्षेत्र के साथ हरियाणा, राजस्थान और अलीगढ़ के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि छह फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दौरे पर आ रहे हैं। वह यहीं से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के मार्ग की सार्वजनिक घोषणा करें अन्यथा ब्रजवासी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

महापंचायत में हरियाणा की 52 पालों के मुखिया अरुण जेलदार ने कहा कि चार माह बाद ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा शुरू होने वाली है। सरकार सैटेलाइट से देख ले कि परिक्रमार्थी कहां होकर गुजरते हैं। सौंदर्यीकरण के नाम पर परिक्रमा के वास्तविक स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रालोद नेता योगेश नौहवार ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। धर्म की बात करने वाले धार्मिक स्वरूप को बदलने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया ने कहा कि परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के नाम पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। वास्तविक परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण करना चाहिए। महापंचायत की अध्यक्षता कुंवरपाल सिंह ने व संचालन जयपाल प्रधान ने किया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भाटी मय पुलिस के मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष सर्वेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य चौ. देवराज सिंह, भाकियू नेता बुद्धा सिंह प्रधान, राकेश चौधरी पारसौली, सोनू प्रधान, ओमवीर नौहवार, अजय सरपंच, जीतपाल प्रधान, सुभाष प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...7 को बनेगी समिति
महापंचायत में निर्णय लिया गया कि अगर 6 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा दौरे पर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को लेकर कोई घोषणा नहीं की तो सात फरवरी को विचार-विमर्श कर 15 सदस्यीय समिति बनाकर आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed