फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yogi government is torturing the farmers

Mathura News: योगी सरकार जहांगीरपुर खादर के किसानों पर कर रही है अत्याचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
Yogi government is torturing the farmers
वृंदावन। जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का सत्याग्रह जारी है। कालीदह पर मंगलवार को 12वें दिन किसानों ने सत्याग्रह कर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। मंगलवार की शाम पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर किसानों की मांगों को जायज बताया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि जहांगीरपुर खादर के किसानों पर योगी सरकार अत्याचार कर रही है। पिछले 6 दशकों से किसान जिस जमीन को बोते आ रहे हैं और जिसके वह मालिक हैं योगी सरकार ने बिना किसी सूचना के उन किसानों की मेहनत की खड़ी फसल पर बुलडोजर चला कर अन्याय किया है।
विज्ञापन

वृंदावन कांग्रेस अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। इस अवसर पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष धर्मपाल निषाद, शत्रुघ्न शर्मा, राहुल शुक्ला, दीपक पाराशर, अशोक वैद्य, सतीश तिवारी, ताराचंद गोस्वामी, केशव ठेकेदार, दामोदर स्वामी, मदन ठाकुर, मुन्ना, शोभाराम निषाद, राधेश्याम निषाद, लखन निषाद, बोबी तोमर, सुरेश तोमर, रतन निषाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed