फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yoga may be off the dirt of politics

योग से दूर हो सकती है सियासत की गंदगी-रामदेव

Wed, 01 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 01 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Yoga may be off the dirt of politics
बाबा रामदेव
योगगुरु बाबा रामदेव का मानना है कि सियासत की गंदगी को योग से दूर किया जा सकता है क्योंकि योग ही एक मात्र ऐसा साधन है जो तन और मन दोनों के विकारों को दूर करता है। पवित्र मन और चरित्र का निर्माण होता है। जब सभी पवित्र हो जाएंगे तो सियासत की गंदगी खुद ही दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को महावन के रमणरेती आश्रम में अमर उजाला से खास बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा, मैं योग गुरु हूं। सियासत का गुरु नहीं। लेकिन एक आम नागरिक की तरह समाज और देश की भलाई चाहता हूं। अच्छे लोग राजनीति में आएंगे तो सबको अच्छा लगेगा। बाबा रामदेव का कहना था कि सियासत में जो गंदगी की बात हो रही है उसको भी योग के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। योग करने वाले का मन बदल जाता है। सामाजिक कार्यों की तरफ जुड़ाव होने लगता है। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में बाबा ने कहा कि यूपी की सियासत में उन्हें मत ले जाइए। बड़ी टेंशन है। उन्हें तो इस बारे में कुछ कहना ही नहीं है। वैसे भी संत किसी एक के नहीं होते बल्कि सभी को अपना मानते हैं। सभी से मिलना-जुलना भी रहता है। लिहाजा उन्हें किसी पार्टी या दल से नहीं जोड़ा जा सकता। हां इतना जरूर है कि व्यक्तिगत रूप से कोई किसी का समर्थन कर सकता है। हो सकता है कि किसी की नीतियां मुझे अच्छी लगें तो किसी की दूसरे को। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बारे में जब उनसे पूछा गया तो बोले, देखिए मेरा तो नाम ही राम है। फिर राम मंदिर के बारे में क्या कहूं। जरा सा कुछ कहने लगो तो सियासत शुरू हो जाती है। योग गुुरु ने कहा कि अब जनता बहुत जागरूक है। कौन उसके लिए क्या कर रहा है सब जानते हैं। ढिंडोरा पीटने की कोई जरूरत ही नहीं है। अब लोग विकास चाहते हैं। शांति पसंद करते हैं। हर तरफ प्रेम भाव देखना चाहते हैं।       

 
बोले, संतों के तो बड़े मोटे मोटे पेट
मथुरा। रमणरेती आश्रम पहुंचे बाबा रामदेव से संतों ने मुलाकात की। बाबा रामदेव ने सभी को योग के बारे में बताया। कहा कि संतों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। कई संतों के पेट इतने मोटे हैं कि वह चल फिर भी नहीं पा रहे हैं। वह खुद तो योग करें ही दूसरों को भी सिखाएं। आश्रम में आने वाले छात्रों को भी योग पढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed