फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna water will gurgle on the dry ghats of Vrindavan

Mathura News: वृंदावन के सूखे घाटों पर होगी यमुना जल की कलकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water will gurgle on the dry ghats of Vrindavan
वृंदावन। ब्रज की विरासत को संवारने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार नई योजनाओं को लेकर आ रही है। जहां एक ओर कॉरिडोर को लेकर कवायद चल रही है तो वहीं यमुना के घाटों को संवारने का भी कार्य किया जा रहा है। कई पुराने घाटों तक यमुना के जल को कलकल कराने का प्रयास किया जा रहा है। कालीदह से लेकर केसी घाट तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे यमुना घाटों का भव्य पुनरुद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन


ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि इस परियोजना के प्रथम चरण में युगल किशोर घाट से केसी घाट तक 713 मीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य किया जाएगा जिस पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस चरण के तहत पुराने घाटों की मरम्मत, उनकी छतरियों का संरक्षण और आसपास के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग पर स्थित चीर घाट सहित कई अन्य घाट, जो वर्तमान में मिट्टी और रेत में दबे हुए हैं, उन्हें भी पुनर्जीवित किया जाएगा। घाटों को राम की पैड़ी की तर्ज पर विकसित किए जाने की योजना है। यहां फसाड लाइटिंग और फुट लाइटिंग से उन्हें रात्रि में भी आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इन घाटों में से कई घाटों से यमुना नदी वर्तमान में काफी दूर बह रही है, इसलिए योजना के तहत चैनलिंग सिस्टम के माध्यम से यमुना जल को रैनी वेल में एकत्र किया जाएगा। वहां से उसे फिल्टर कर जलाशयों में भरने के बाद घाट की सीढ़ियों तक लाया जाएगा। इस तकनीकी उपाय से घाटों पर हमेशा जल की उपस्थिति बनी रहेगी। इन घाटों के निकट ही यमुना पर एक भव्य सिग्नेचर ब्रिज भी प्रस्तावित है, जो न केवल शहर का एक नया आकर्षण होगा, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए यमुना दर्शन और आवागमन को भी सरल बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed