फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna's water level increased, pontoon bridge removed

यमुना का बढ़ा जलस्तर, हटाया गया पौंटून पुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level increased, pontoon bridge removed
वृंदावन। बीते तीन दिन से यमुना नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने के चलते एक बार वृंदावन और मांट के बीच पांटून पुल को हटा दिया गया है। पांटून पुल के हटने के बाद वृंदावन मांट के बीच चलने वाले राहगीरों और किसानों को यमुना नदी पार करने को नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते अचानक यमुना में जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। इसके चलते पांटून पुल की दोनों ओर पानी भर गया है, जिसके बाद पुल को हटा दिया गया है। राजेश ने बताया कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण वृंदावन-मांट के बीच का रास्ता तय करने के लिए या तो लोगों को 16 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय कर पक्के पुल से होकर गुजरना पड़ रहा है या फिर नाव के सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि सबसे अधिक वृंदावन को जाने वाले मजदूरों एवं दूधियों को दिक्कत हो रही है। वहीं, यमुना का जलस्तर बढ़ने से किनारे बनी कच्ची झोंपड़ियां पानी में डूब गईं। यमुना किनारे खेतों में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरहा घाट पर बन रहा पुल का काम रोका
यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण वृंदावन के कुंभ मेला स्थल से देवरहा बाबा आश्रम के बीच बनाया जा रहा पांटून पुल का काम शनिवार को बीच में रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के कहने पर इस पांटून पुल को पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जा रहा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद इस पुल के कार्य को रोकना पड़ा।
जलस्तर कम होने पर पुन: पांटून पुल को बनाया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुल को हटा दिया गया है।
-संसवीर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed