फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna

बदल गई यमुना की तस्वीर, जल हुआ स्वच्छ

Sat, 18 Apr 2020 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
yamuna
यमुना के जल में इन दिनों प्रदूषण की मात्रा पूर्व की अपेक्षा कम हुई है। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन को 25 दिन बीच चुके हैं। इस दौरान व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप हैं। यह स्थिति यमुना नदी के लिए बहुत बेहतर साबित हो रही है। पिछले वर्षों के तुलनात्मक आंकड़ों पर गौर करें तो यमुना के जल में बड़ा परिवर्तन सामने आ रहा है। यमुना में घुलित आक्सीजन (डीओ) की मात्रा बढ़ गई है।
विज्ञापन

धर्म और आस्था की नगरी मथुरा-वृंदावन में यमुना के जल को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बेहद खतरनाक मान चुका है। दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और मथुरा की औद्योगिक इकाईयों से निकलने वाले कचरे की यमुना में मौजूदगी से इसके जल को आचमन योग्य भी नहीं माना। नियमित स्नान करने वालों की त्वचा के लिए इसे नुकसानदेह करार दिया था। इसके बावजूद धार्मिक आस्था के वशीभूत लाखों श्रद्धालु यमुना के इसी जल में आचमन और स्नान करते रहे हैं। लेकिन, अब कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन में औद्योगिक गतिविधियां रुकने से यमुना जल को जीवनदान मिल गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लिए गए यमुना जल के नमूनों की ताजा रिपोर्ट कुछ यही बता रही है। यमुना जल में घुलित आक्सीजन की मात्रा (डीओ) 7-7.4 मिलीग्राम प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जो चार से अधिक होनी चाहिए। जबकि बीओडी की मात्रा घटकर 7-10 मिलीग्राम प्रति लीटर आ गई है, जो आठ से नीचे ही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लॉकडाउन के बाद लिए गए यमुना जल के नमूनों की रिपोर्ट के मुताबिक यमुना का जल स्वच्छ हुआ है। गंदगी के मानक बीओडी की मात्रा में कमी आई है, जबकि जलचरों के लिए घुलित आक्सीजन की मात्रा बढ़ गई है। चंद दिनों में ही यमुना का जल काफी स्वच्छ हो गया है। पिछले सालों के मुकाबले भी जल में सुधार हुआ है। - डॉ. अरविंद कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed