फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna is in spate

Mathura News: यमुना उफान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Yamuna is in spate
गांव दौलतपुर में मकानों तक पहुंचा यमुना नदी का पानी - फोटो : mathura
नौहझील। क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर 3 से 4 फीट ऊंचाई तक पानी तेज बहाव से बह रहा है। इस मार्ग को पिछले 5 दिनों से प्रशासन ने बंद कर रखा है। वहीं नौहझील-फिरोजपुर मार्ग पर भी 3-4 फीट ऊंचाई तक पानी बहने के चलते पिछले 15 दिनों से इस मार्ग पर भी आवागमन बंद है। दो दर्जन परिवारों को प्राथमिक विद्यालयों में शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को जलस्तर बढ़ने की संभावना के चलते एसडीएम रितु सिरोही, सीओ आशीष शर्मा, तहसीलदार बृजेश कुमार, नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय, एसडीओ लाल बहादुर सिंह ने तटीय इलाकों का दौरान किया। अतिसंवेदनशील गांव अड्डा मल्हान, छिनपारई, दौलतपुर, अड्डा मीणा, फिरोजपुर, मांगरखोर व अड्डा जाटव में लगभग 2 दर्जन मकानों के ओर पास यमुना का पानी आता देख वहां के लोगों को प्राथमिक विद्यालयों में शिफ्ट कराया गया। ग्रामीणों को बाढ़ से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन


एसडीओ लाल बहादुर सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि वे विद्युत खंभे, तार और विद्युत उपकरणों को न छुएं। बाढ़ के पानी में करंट फैलने का खतरा बना रहता है। बिजली खंभों व उसके पासपास पशुओं को न बांधें। विद्युत संबंधी समस्या की जानकारी विभाग को देें। एसडीएम रितु सिरोही ने बताया कि गांव अड्डा मल्हान व दौलतपुर में दो दर्जन परिवारों को प्राथमिक विद्यालयों में शिफ्ट कराया गया है। बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed