फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna ghats will become beautiful, Leela sites will be improved

Mathura News: रमणीक बनेंगे यमुना घाट, लीला स्थलियां संवरेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Yamuna ghats will become beautiful, Leela sites will be improved
मथुरा। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के साथ-साथ वृंदावन में यमुना घाटों का भी जीर्णोद्धार होगा। यमुना घाट और रिवर फ्रंट समेत तीन परियोजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दी है। 355 करोड़ रुपये की लागत से इनका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि श्रीबिहारी कॉरिडोर निर्माण के साथ ही वृंदावन में यमुना के ऐतिहासिक घाटों का जीर्णोद्धार और कच्चे स्थल पर रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। वृंदावन की पुण्य भूमि पर कुंभ क्षेत्र से गुजरती यमुना के किनारे केसी घाट से देवरहा बाबा घाट तक 1.25 किमी में रिवर फ्रंट विकसित होगा। इसके निर्माण में करीब 255 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

सीढ़ीनुमा घाट, स्नान प्लेटफार्म सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा यमुना के प्राचीन घाटों को मूल स्वरूप के अनुरूप उनकी सीढ़ियां, छतरियां सहित अन्य निर्माण कार्य होगा। इन घाटों पर लैंडस्केप, लाइटिंग और फाउंटेन आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इस पर सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया है कि सीएम योगी ने तीनों परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed