{"_id":"6819b6add650f23e280737bf","slug":"yamuna-expressway-accident-one-dead-many-injured-in-bus-collision-in-mathura-up-news-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा: स्लीपर ने रोडवेज की पिंक बस में मारी टक्कर, एक यात्री की मौत, 24 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा: स्लीपर ने रोडवेज की पिंक बस में मारी टक्कर, एक यात्री की मौत, 24 से ज्यादा घायल
Tue, 06 May 2025 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 May 2025 12:43 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर और रोडवेज की पिंक बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-110 के समीप देर रात रोडवेज पिंक बस को स्लीपर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
सोमवार रात रोडवेज की पिंक बस लखनऊ से दिल्ली सवारियां लेकर जा रही थी। देर रात दो बजे राया क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 110 के समीप आगरा से नोएडा की ओर जाते समय सवारियां उतारने के लिए चालक ने बस को धीमा की। उसी समय आगरा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस ने पीछे से रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इसके बाद स्लीपर बस अनियंत्रित हो रोलिंग तोड़ते हुए सड़क के नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके चलते हुए हादसे में एक सवारी की मौत हो गई। वहीं करीब 24 अधिक सवारियां घायल हो गई हैं। इनकी चीख पुकार सुन राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को निकलवाकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।
वहीं क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त बसों को हटा कर यातायात सुचारू कराया गया। राया थाना प्रभारी निरीक्षक राया अजय कौशल ने बताया कि बस भिड़ंत में उपचार के दौरान घायल युवक अंकित 24 निवासी भिंड मध्यप्रदेश की मौत हो गई। वहीं टूंडला की खुशबू, आगरा बाह के मनोज कुमारी, राम लखन, नफीज, मनोज कुमार, प्रतिमा, गाजियाबाद की पारुल, दिल्ली की नूर फातिमा, इक्खतार अहमद, विजय, राजेंद्र, मेरठ के आसिफ खान, धौलपुर की मीरा, मध्य प्रदेश भिंड के नूरजहां, राम सिया राठौर, दिव्यांशु, राजेश सिंह और धनीराम घायल हो गए हैं। इनका उपचार चल रहा है।