फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna Expressway accident Bus crushes car woman sub inspector dies husband condition critical

मथुरा में दर्दनाक हादसा: महिला दरोगा की मौत, पति की हालत गंभीर...यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर रफ्तार का कहर

Thu, 12 Dec 2024 10:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 10:43 AM IST
सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे में यूपी पुलिस की महिला दरोगा की मौत हो गई। वहीं हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Yamuna Expressway accident Bus crushes car woman sub inspector dies husband condition critical
महिला दरोगा का फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के मांट  क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज बस ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला दरोगा की मौत हो गई। वहीं पति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-100 पर नोएडा से प्रयागराज जा रही स्लीपर बस ने आगे चल रही स्विफ्ट कार को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार रोविन पुत्र वशिष्ठ नारायण निवासी 6/71 नेहरू नगर दिल्ली घायल हो गए। उनकी पत्नी नेहा शुक्ला की मौके पर मौत हो गई। नेहा शुक्ला उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर थाना नैनी प्रयागराज में तैनात थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में बस परिचालक अंकुश शुक्ला और राहुल पुत्र संजय निवासी ग्राम जसापुर थाना सिउली कानपुर देहात घायल हुए हैं। उन दोनों को भी उचपार के  लिए सीएचसी मांट में भर्ती कराया गया है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि मृतक महिला दरोगा के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed