फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna crossed the ghats and came on the road

Mathura News: घाटों को पार कर रोड पर आई यमुना

Tue, 18 Jul 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 18 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Yamuna crossed the ghats and came on the road
मथुरा। यमुना का जलस्तर भले ही सोमवार को स्थिर हो गया है, लेकिन मथुरा के सभी घाटों को पार कर पानी रोड पर आ गया है। वहीं खादर और यमुना के निचले इलाकों में बनीं 100 से अधिक काॅलोनियों में बने घरों में 4 से 6 फुट यमुना का पानी भर गया है।
विज्ञापन



चक्रतीर्थ घाट, कृष्ण घाट, गऊघाट, रानीघाट, स्वामी घाट, असकुण्डाघाट, विश्रामघाट, राजा घाट, प्रयागघाट एवं बंगाली घाट को पार कर यमुना सड़क पर आ गई है। वहीं सदर स्थित महादेव घाट, और उसके आसपास की करीब एक दर्जन से अधिक काॅलोनियों में भी यमुना का पानी घुस गया। जयसिंहपुर खादर में बनीं गणेश धाम काॅलोनी, कारेवाली काॅलोनी, कारी संटी काॅलोनी, कबली पंडित काॅलोनी, राजाराम काॅलोनी, श्याम काॅलोनी, भक्तिधाम काॅलोनी समेत 100 से अधिक काॅलोनियों में बने घरों में 4 से 6 फुट पानी भर गया है।
विज्ञापन


फंसे लोगों को नावों से बाहर निकाला जा रहा है। एनडीआरएफ की तीन बोट के अलावा नगर निगम के ट्रैक्टरों से लोगों को बाहर निकालने का कार्य जारी है। गणेश धाम कालोनी निवासी श्यामबिहारी श्रीवास्तव ने बताया काॅलोनियों में सैकड़ों लोग फंसे हैं। कुछ लोग अपने घरों की सुरक्षा करने के कारण छतों पर रह रहे हैं। तीन वन की परिक्रमा में करीब तीन फुट पानी आ गया है। कोयला अलीपुर के आसपास एक दर्जन से अधिक काॅलोनियों में भी यमुना ने अपना दायरा फैला लिया है। कोयला घाट को लंबे समय तक छोड़ चुकी यमुना फिर से घाट पर आ जाने से लोगों को द्वापरयुगीन नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed