फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna below danger mark after 19 days

Mathura News: 19 दिन बाद खतरे के निशान से नीचे यमुना

Thu, 03 Aug 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 03 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Yamuna below danger mark after 19 days
- बीते 24 घंटे के दौरान जलस्तर में 20 सेमी गिरावट, शाम चार बजे 165.80 मीटर दर्ज किया गया
विज्ञापन

- यमुना किनारे खादर की कॉलोनियों में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। यमुना के जलस्तर में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को बीते 24 घंटे के मुकाबले 20 सेमी कम होकर 165.80 मीटर तक पहुंच गया।खतरे का निशान 166 मीटर है। ऐसे में 19 दिन बाद जलस्तर सामान्य होने की ओर है। इससे खादर क्षेत्र की कॉलोनियों में रह रहे लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि इन काॅलोनियों के निचले इलाकों और खाली भूखंडों में अब भी घुटनों से ऊपर पानी है।

मंगलवार रात ही यमुना खतरे के निशान से नीचे बहने लगी थी। बुधवार सुबह 6 बजे तक इसमें 5 सेंटीमीटर की कमी आ चुकी थी। शाम चार बजे यह आंकड़ा 165.80 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है। वर्तमान में ताजेवाला और ओखला बैराज पर भी सामान्य रूप से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे फिलहाल यमुना के जल में वृद्धि होने के आसार नहीं है। आगरा को गोकुल बैराज से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा भी घट रही है। अब 77 हजार क्यूसेक के आसपास पानी छोड़ा जा रहा। यमुना में घटते जलस्तर को देख खादर की कॉलोनियों में रहने वालों की चिंता कम होने लगी है हालांकि निचले इलाकों में पानी की मौजूदगी बनी हुई है। इसमें यमुनापार क्षेत्र की कई कॉलोनियां भी शामिल हैं। शांति आश्रम, तिवारीपुरम और रसखान की नगरी की ओर स्थिति कई कॉलोनियों में पानी निकासी के इंतजाम शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed