फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna authority team will soon take stock of hi-tech city

Mathura News: जल्द हाईटेक सिटी का जायजा लेगी यमुना प्राधिकरण की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Yamuna authority team will soon take stock of hi-tech city
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के वृंदावन क्षेत्र में प्रस्तावित हाईटेक सिटी के विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। इसमें विभिन्न प्रस्तावों की प्रासंगिकता और भूउपयोग आदि पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रमुख सचिव ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने वृंदावन के दूसरी ओर बनने वाले की पूरी स्थिति स्थानीय स्तर पर परख ली जाए। किसी प्रस्ताव को अमली जामा पहनाने से पहले एनजीटी के नियमों की जानकारी, जमीन के भू उपयोग या मालिक आदि की पूरी जानकारी कर ली जाये उसके पश्चात ही कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने वृंदावन के दूसरी ओर मल्टीलेवल पार्किंग, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, फूड कोर्ट आदि यात्री सुविधाएं तैयार कराने की व्यवस्थाएं मास्टर प्लान के तहत की जाएं। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करे। इस दौरान विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता कौशलेंद्र सिंह, एटीपी ऋचा कौशिक, अवर अभियंता सुनील अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed