फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna 75 cm above the danger mark

Mathura News: यमुना खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर

Mon, 17 Jul 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Yamuna 75 cm above the danger mark
मथुरा। यमुना के जलस्तर के बढ़ने का क्रम छठवें दिन रविवार को भी जारी रहा। प्रयागघाट पर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। इससे जनपद के 11 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ की दो टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोर्चा संभाले हुए हैं। सोमवार से यमुना जल के बढ़ने की यह रफ्तार थमने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रयागघाट पर सोमवार रात 10 बजे यमुना का जल स्तर 166.95 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर है। इसका असर तेजी से यमुना किनारे बसे निचले इलाकों में देखने को मिल रहा है। सदर तहसील के पांच गांव, छाता और मांट तहसील के तीन-तीन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। सदर तहसील के इन पांच गांवों में 100 से अधिक कॉलोनियां बसी हुई हैं। इन क्षेत्रों में तेजी से पलायन हो रहा है।
विज्ञापन


एनडीआरएफ की दो टीम आठ बोट के साथ राहत कार्य में जुट गई हैं। पानी की रफ्तार रविवार को तेजी के साथ नजर आई। सुबह आठ बजे प्रयाग घाट पर यमुना का जल स्तर जहां 166.65 मीटर था, वो शाम चार बजे बढ़कर 166.75 मीटर पर पहुंच गया। यमुना का यह जल स्तर खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर है। इसे देखते हुए बाढ़ से निपटने के इंतजाम तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजेवाला और ओखला बैराज से छोड़े जा रहे जल की मात्रा को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को भोर में पानी का स्तर स्थित होने लगेगा। इसके बाद पानी में गिरावट आने के संकेत हैं। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। यमुना किनारे के क्षेत्रों में लोगों को जाने से रोका जा रहा है। राहत शिविर के साथ इस कार्य में आपदा प्रबंधन की टीमें भी काम कर रही हैं।


यमुना में बाढ़ ...

प्रयाग घाट पर जल स्तर
- खतरे का निशान - 166.00 मीटर
- सुबह आठ बजे जल स्तर- 166.64 मीटर
- शाम चार बजे जल स्तर-166.75 मीटर

- गोकुल बैराज पर डिस्चार्ज
- सुबह आठ बजे 115154 क्यूसेक
- दोपहर 12 बजे 118794 क्यूसेक
- शाम चार बजे 124302 क्यूसेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed