फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wrestlers showed their strength

Mathura News: पहलवानों ने दिखाया दम, बराबरी पर छूटी अंतिम कुश्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength
मथुरा। कुश्ती दंगल में दांवपेच दिखाते पहलवान। - फोटो : mathura
फरह (मथुरा)। पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव मेला में शनिवार को हुए कुश्ती दंगल में पहलवानों ने कुश्ती कला के बेजोड़ दांव-पेंच दिखाए। कई कुश्तियां लड़ी गईं, जिसमें अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ निदेशक सोनपाल एवं आयोजक शोभाराम शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। सेवा केंद्र परिसर में आयोजित दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के दांव दिखाकर विपक्षी को धूल चटाई। अंतिम कुश्ती 11 हजार रुपये के लिए पहलवान श्यामवीर कुण्डौल और शिवा पीपल अखाडा मथुरा के मध्य हुई। जबकि दूसरी अंतिम कुश्ती बिट्टू और राजेश के मध्य हुई।
विज्ञापन

तय समय तक दोनों जोडियों के दोनों पहलवान एक- दूसरे को पटकनी देने में जुटे रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद निर्णायकों ने कुश्ती बराबरी पर घोषित कर दी। दंगल में मथुरा जनपद सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के पहलवानों ने दम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका रामवीर पाठक, रविन्द्र चौधरी, निहाल सिंह, ब्रजमोहन, भगवान सिंह आदि ने निभाई। दंगल संयोजक सुल्तान सिंह तरकर, डाॅ. दिनेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ठा. अनिलसिंह, हरिओम पाठक, महीपाल सिंह, महेश पचौरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed