{"_id":"67fc0c661e459cb6fd073837","slug":"wrestler-who-robbed-honda-city-car-arrested-search-for-his-accomplice-mathura-news-c-369-1-mt11002-127937-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: होंडा सिटी कार लूटने वाला पहलवान गिरफ्तार, साथी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: होंडा सिटी कार लूटने वाला पहलवान गिरफ्तार, साथी की तलाश
विज्ञापन
मथुरा। बदमाश विक्रांत यादव पहलवान।
- फोटो : mathura
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर 5 अप्रैल को होंडा सिटी कार लूट के मामले में पुलिस ने रविवार की रात एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे साथी की तलाश कर रही है। लूट का मास्टर माइंड पुलिस से बचने के लिए एक अन्य मामले में 9 अप्रैल को बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। पुलिस कोर्ट से बी वारंट के जरिए उसे अपनी अभिरक्षा में लेने की तैयारी कर रही है।
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि गांव कोलाना में 5 अप्रैल की प्रातः वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे कुशीनगर निवासी चार दोस्तों से वेन्यू कार सवार तीन बदमाशों ने होंडा सिटी कार, 70 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए थे। रविवार की रात को थाना क्षेत्र की चौकी कोलाहार से नौहझील आने वाले मार्ग पर एक वेन्यू कार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। चालक से कागजात मांगे तो वह सहम गया। शक पर पुलिस वेन्यू कार सवार को थाने ले आई।
यहां पूछताछ में उसने अपना नाम गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 113 स्थित सरफाबाद निवासी विक्रांत उर्फ पहलवान बताया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने होंडा सिटी कार लूट की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर एक्सप्रेस-वे के सहारे कच्चे रास्ते पर बने बंद होटल में छिपाई गई होंडा सिटी कार बरामद कर ली। बदमाश ने बताया कि लूट की वारदात बुलंदशहर के थाना गुलावठी के कोटा निवासी प्रशांत और एक अन्य साथी के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन
प्रशांत ने होंडा सिटी कार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए लूटी थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते पुराने मामले में 9 अप्रैल को प्रशांत यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसपी देहात ने बताया कि लूट के मास्टर माइंड को कोर्ट से अभिरक्षा में लेने के लिए बी वारंट दाखिल करने की तैयारी कर ली है। तीनों बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
लूट के बाद कई स्थानों पर कुश्ती लड़ने गया विक्रांत
लूट की वारदात करने वाला विक्रांत यादव पेशे से पहलवान है। वह राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताएं जीत चुका है। विक्रांत और प्रशांत आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के एक-दूसरे के घर आना-जाना है। 5 अप्रैल को लूट की वारदात करने के बाद विक्रांत, प्रशांत और उसका साथी अलग हो गए। विक्रांत कई स्थानों पर कुश्ती लड़ने के बाद रविवार की रात को वेन्यू कार से नौहझील होकर गुजर रहा था, तभी पकड़ा गया। वेन्यू कार प्रशांत के चाचा के नाम पर पंजीकृत है।
सुपारी किलर है प्रशांत यादव, 2024 में हत्या करने पर जा चुका है जेल
सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि प्रशांत यादव उर्फ पिंकू पेशेवर अपराधी है। वह सुपारी लेकर हत्या की वारदात भी करता है। हरिद्वार के रुड़की में 27 दिसंबर 2023 को पनियाला रोड कृष्णा नगर निवासी प्राॅपर्टी डीलर जोगेंद्र सिंह की सुपारी लेकर ऑफिस में घुसकर हत्या की थी। 3 फरवरी 2024 को डीलर के पुत्र अनुराग, प्रशांत यादव समेत छह को लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक अप्रैल को सनोटा में मिठाई विक्रेता राहुल पाल पर अपने तीन साथियों के साथ जानलेवा हमला किया। मथुरा पुलिस से बचने के लिए मिठाई विक्रेता पर फायरिंग के मामले में उसने बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर किया है।
गैंग में बुलंदशहर के कई शातिर अपराधी हैं शामिल
रुड़की में प्राॅपर्टी डीलर की सुपारी लेकर हत्या के मामले में पुलिस ने प्रशांत उर्फ पिंकू के साथ ही उसके साथी बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद स्थित भराना निवासी प्रिंस खटाना, प्रशांत खटाना, आशिक गुर्जर और उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित थाना लक्सर के अंशुल कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस रुड़की में प्रशांत उर्फ पिंकू के साथ हत्या में शामिल साथियों की तलाश में भी जुटी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि हत्या में शामिल एक बदमाश होंडा सिटी कार लूट में शामिल था।