{"_id":"66a41c1c8985967e910da3c4","slug":"worship-of-shiva-in-krishnas-dham-mathura-news-c-29-1-mtr1002-266223-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कृष्ण के धाम में शिव की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कृष्ण के धाम में शिव की पूजा
विज्ञापन
वृंदावन। सावन मास में प्रियाकांत जू मंदिर में देवकीनंदन महाराज के सानिध्य में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन में अब तक शिवभक्तों ने सात लाख 79 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया है।
आयोजन के पांचवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने ब्रज की माटी से दो लाख 51 हजार शिव स्वरूप बनाए। अभिषेक पश्चात श्रद्धालुओं ने शिवमहापुराण कथा का श्रवण किया।
शुक्रवार को छटीकरा मार्ग स्थित मंदिर में कथा श्रवण कराते हुए देवकीनंदन महाराज ने कहा कि लोग मानते हैं कि वृद्धावस्था में ही भक्ति करेंगे, लेकिन वास्तव में मानव जन्म मिलते ही भक्ति प्रारंभ होनी चाहिए। इस जीवन में जितनी जल्दी भगवान और उनकी भक्ति से जुड़ जाएंगे। उतनी शीघ्र ही अपने जीवन को सार्थक कर लेंगे।
विज्ञापन
कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने कृष्ण के धाम में ढाई लाख शिवलिंगों का षोडशोपचार अभिषेक पूजन कर यमुना में विसर्जित किया। इस मौके पर विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा, रवि रावत, विष्णु शर्मा, सुनील सिंघल, सुधीर वर्मा, कामिनी मिश्रा, शेराराम भादू, श्रीपाल जिंदल आदि उपस्थित रहे।