फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   'Worrying condition of Yamuna in five states'

‘पांच राज्यों में यमुना की स्थिति चिंताजनक’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
'Worrying condition of Yamuna in five states'
मथुरा। यमुना प्रदूषण मुक्ति जन अभियान यात्रा में शामिल सदस्यों ने पांच राज्यों में यमुना की स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि 22 मई को जब अभियान की टीम ने हथिनी कुंड बैराज का रजिस्टर देखा तो जानकारी मिली कि रात 1:00 बजे 4575 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया, जो वास्तविकता में मात्र 352 क्यूसेक पानी ही यमुना के लिए छोड़ा गया। शेष पानी हरियाणा नहर के लिए 3254 क्यूसेक व 969 क्यूसेक सहारनपुर नहर में छोड़ा गया।
विज्ञापन

छह दिवसीय यात्रा की समाप्ति के बाद होली गेट अग्रवाल धर्मशाला में अभियान के अनुभव साझा करते हुए संयोजक सौरभ चतुर्वेदी ने कहा कि यमुनोत्री के साथ हिमालय की असंख्य धाराओं से मिलकर निकलने वाली यमुना नदी का जल हथिनी कुंड बैराज हरियाणा तक निर्मल और स्वच्छ दिखाई पड़ता है। यहां से निकलने वाले पानी को दिल्ली के बजीराबाद में बैराज पर रोक गया है, जो दिल्ली के लिए इस्तेमाल होता है। इसके बाद बड़े-बड़े नाले यमुना में गिरते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के दूसरे छोर ओखला बैराज से पहले हिंडन नदी के रूप में गंदा पानी यमुना में आकर मिल रहा है। यहां से 352 क्यूसेक पानी मथुरा के लिए छोड़ा जा रहा है। इसके बाद भी फरीदबाद, कोसी, मथुरा के नालों का पानी यमुना में शामिल हो रहा हैं। यह स्थिति चिंतनीय है। उन्होंने सरकार से इसे नियंत्रित करने की मांग की। इस दौरान ललिता रावत, सरस्वती जोशी, राजेंद्र सिंह, उपेंद्र नाथ चतुर्वेदी, योगेश सिंह, गोपाल लोदियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed