फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   world, environment, day, plantation, green, tree, mathura

विश्व पर्यावरण दिवस: रोपे गए पोधे, लिया जागरुकता का संकल्प

Fri, 05 Jun 2020 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
world, environment, day, plantation, green, tree, mathura
राधाकुंड में पौधारोपण करता चित्रकार व अन्य। - फोटो : MATHURA
मथुरा। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न सामाजिक संगठन, स्कूल-कॉलेजों में पर्यावरण चेतना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया। युवा सिंधी महिला मंडल की महिला पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा अपने-अपने घर पर ही पौधरोपण किया गया। मंडल अध्यक्ष गीता नाथानी, कोषाध्यक्ष अनीता चावला एडवोकेट ने पर्यावरण का संदेश भी दिया। युवा सिंधी महिला मंडल सचिव ’तनुजा मनसुखानी व जानकी चंदानी, हरी नाथानी, ज्योति भाटिया, रजनी ईसरानी, इंदिरा गंगवानी, हेमा गंगवानी, माला धनवानी, अंजलि गंगवानी, कीर्ति मंगलानी, मीनू खत्री आदि भी पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुईं।
विज्ञापन

माहिल हैल्पिंग हैंड ट्रस्ट के सदस्यों ने पौधरोपरण किया। जीवन में पेड़ों का बहुत महत्व दर्शाते हुए इसे प्रकृति का अनमोल उपहार बताया। कार्यक्रम में महक श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव, मनोरमा श्रीवास्तव, प्रियंकर शर्मा, मोनू शर्मा, राज चौधरी, प्रज्ञा शर्मा, प्रशांत सारस्वत, अंशुल रावत, अमन शुक्ला, प्रांजल, केके ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज, मथुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया। इसमें प्रधानाचार्य ने विचार रखे। डॉॅ. मनवीर ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और राजनीतिक चेतना जागृत करने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने इस बार घर में रहकर पर्यावरण दिवस कैसे मनाए विषय पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कमल कौशिक के नेतृत्व में स्काउट गाइड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय स्काउट कुटीर पर पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद सहित कार्यक्रम में मनोज शर्मा, निखिल अग्रवाल, डॉ. मनवीर सिंह, गुंजन चौबे, राकेश गोला, हरिओम गुप्ता, कन्हैया शर्मा, प्रेमचंद दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed