फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   workers not collect garbage payment

Mathura News: वेतन न मिलने से सफाईकर्मियों ने नहीं उठाया कूड़ा, जगह-जगह लगे ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
workers not collect garbage payment
वृंदावन। विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर इन दिनों सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। सफाई कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण उन्होंने शहर के कई मागों से कूड़ा नहीं उठाया। इस वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। नसे उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों के साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौतम सरदार गेस्ट हाउस के सामने पिछले कई दिनों से कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है। कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण धीरे-धीरे इसका ढेर बढ़ता जा रहा है। आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों का कहना है कि कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण यहां कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है। यह मार्ग गौतम पाड़ा, किशोरपुरा और विद्यापीठ क्षेत्र को सीधे बांकेबिहारी मंदिर से जोड़ता है। मंदिर में दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी श्रद्धालु इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में प्रमुख धार्मिक स्थल के रास्ते पर गंदगी और कूड़े के ढेर से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मदन गोपाल गौतम ने बताया कि नगर पालिका को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और शहर में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन ऐसा होते ही नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिलने के कारण कूड़ा उठाने का काम प्रभावित हुआ है। नगर निगम के वृंदावन जोन प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि वह फिलहाल अवकाश पर हैं। उन्हें सफाई व्यवस्था प्रभावित होने और कूड़ा न उठने की जानकारी मिली है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed