फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Workers gathered for the meeting of RLD President Jayant Chaudhary

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की सभा को लेकर जुटे कार्यकर्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Workers gathered for the meeting of RLD President Jayant Chaudhary
मथुरा। बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज में आशीर्वाद पथयात्रा की होने वाली सभा में 27 अक्तूबर को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी गरजेंगे। चुनाव से पहले की यह सभा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रालोद को मजबूती के संग मथुरा की जनता को जागरूक करने के लिए यह जनसभा काफी कुछ तय करेेगी।
विज्ञापन

रालोद प्रवक्ता पंडित योगेश द्विवेदी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 27 अक्तूबर को मांट के बाजना मोरकी इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगे। आशीर्वाद पथयात्रा के दौरान उनकी यह जनसभाएं हेलीकॉप्टर के माध्यम से की जा रहीं है। उन्होंने बताया की बारिश के कारण 18 अक्तूूबर को होने वाली आशीर्वाद पथ जनसभा स्थगित हो गई थी, जो अब 27 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे बाजना मोरकी इंटर कॉलेज में होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्जवल, प्रभारी मथुरा कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह भी बताया कि 30 अक्तूबर को बड़ौत में आशीर्वाद पथ का समापन होगा। इन सभी जनसभाओं में घोषित 22 संकल्पों को अपने घोषणापत्र में समाहित करके 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ में सरदार पटेल जयंती पर लोक संकल्प 2022 की विधिवत घोषणा करेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख व युवा जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी समेत विभिन्न पदाधिकारी पांचों विधानसभाओं में संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed