फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Work of cleaning and levelling the ground for the fair has started

Mathura News: मेले के लिए मैदान की सफाई, समतलीकरण का कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Work of cleaning and levelling the ground for the fair has started
नरी सेमरी मेले के लिए मैदान को समतल करती जेसीबी
मथुरा। छाता क्षेत्र के गांव सेमरी में 29 मार्च से आरंभ होने वाले नरी-सेमरी मेले की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। मेले में लगने वाले बाजार, वाहन पार्किंग की व्यवस्था के लिए सफाई और बेरीकेडिंग का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अधिकारी अशरफ अली ने बताया कि मेले को लेकर जिला पंचायत की ओर से साफ-सफाई, पानी का छिड़काव, मोबाइल टायलेट, सीसीटीवी कैमरे लगाने और पानी के इंतजाम का कार्य शुरू हो गया है। कार्य को मेले से पूर्व ही 2- 3 दिन में पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मेला मैदान में खानपान, खेल-खिलौने, प्रसाद, झूला, चरक आदि लगाए जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जेसीबी मशीन से सोमवार को मेले प्रांगण को समतल करने का कार्य शुरू कर दिया है। मेले क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गड्ढे भरने, पेड़ों की छंटाई का कार्य भी कराया जा रहा है। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed