{"_id":"695ab2285b4d035595030bd4","slug":"won-gold-and-silver-medals-in-the-state-level-cross-country-race-mathura-news-c-369-1-mt11002-140717-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ में जीते स्वर्ण व रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ में जीते स्वर्ण व रजत पदक
विज्ञापन
मथुरा। झांसी में आयोजित 60वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ में जिले के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि बालक वर्ग की अंडर-20 की 8 किलोमीटर दौड़ में रामरतन ने स्वर्ण, वहीं बालिका वर्ग की अंडर-20 में सोनिया उपाध्याय ने कांस्य पदक जीता है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप 8 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता 4 आयु वर्गों में हो रही है। अंडर-20 बालक वर्ग में राम रतन, सुनील, आकाश, हिमांशु और महेश ने भाग लिया। अंडर-18 बालक वर्ग में प्रेमपाल सिंह, आदित्य तोमर, विष्णु, परवीन और सूरज शामिल रहे।
विज्ञापन
बालिकाओं की अंडर-20 आयु वर्ग में सोनिया उपाध्याय, अंडर-18 में रानी कुमारी और अर्चना तथा अंडर-16 आयु वर्ग में अनामिका पाल, रानी यादववंशी और दीपिका ने प्रतिभाग किया। पुरुषों की 10 किलोमीटर दौड़ में गौरव, विशाल, अजीत, सचिन और भूरी ने भाग लिया। वहीं अंडर-16 बालक वर्ग में हरिओम सिंह, योगेश और गोपाल ने दमखम दिखाया।
एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, ओलंपिक संघ सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, डॉ. पदम सिंह कौन्तेय, खेल विभाग प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, हरदेव सिंह, हिमांशु मेहरा, ज्ञानेंद्र ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।