फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women's Valor on Display

Mathura News: दिखाई महिलाओं की वीरता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women's Valor on Display
अग्रसेन मेला में प्रस्तुति देती रानी लक्ष्मीबाई व झलकारी बाई के स्वरूप में युवतियां। संवाद
मथुरा। श्रीअग्रवाल सभा की ओर से आयोजित अग्रसेन मेले के दूसरे दिन माधवी महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

शुभारंभ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना टिबरेवाल और डॉ. सपना बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिला समिति की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल और मंत्री शशि अग्रवाल ने बताया कि महालक्ष्मी स्तुति के बाद महिलाओं ने वीरांगना झलकारी बाई के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई की सेनापति झलकारी बाई के साहस और समर्पण को दर्शाया गया। सवर्ण की पुकार नाटक के जरिए शिक्षा और रोजगार से जुड़े सामाजिक मुद्दे उठाए गए। महाभारत काल के अश्वत्थामा पर भी प्रेरक नाटक प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर रजनी बंसल, रजनी तायल, सावित्री बंसल, किशोरी अग्रवाल, नविता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, रंजना बंसल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed