फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women were given information about cancer symptoms, prevention, and treatment.

Mathura News: महिलाओं को कैंसर के लक्षण, बचाव और उपचार की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Women were given information about cancer symptoms, prevention, and treatment.
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर कार्यशाला में महिलाओं को जानकारी देती चिकित्सक।
मथुरा। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर शुक्रवार को मसानी रोड स्थित डॉ. शीला शर्मा मेमोरियल हॉस्पिटल में कार्यशाला हुई। इसमें चिकित्सकों ने कैंसर के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। कार्यशाला में करीब 200 महिला-पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि अस्पताल लोगों को समय-समय पर जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करता है। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश श्रीवास्तव ने कहा कि कैंसर का उपचार संभव है, लेकिन प्रारंभिक अवस्था में इसकी पहचान बहुत आवश्यक है। जांच कराने में डरना नहीं चाहिए और इलाज के दौरान किसी भी दिक्कत पर उपचार बीच में रोकना हानिकारक होता है। कैंसर सर्जन डॉ. यशस्वी ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच कराने से कैंसर जल्दी पकड़ में आ जाता है और उपचार भी सरल हो जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की दर अधिक है। इसलिए परीक्षण एवं समय पर टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने बताया कि 9 से 15 वर्ष की बालिकाओं को दिए जाने वाले टीके से सर्वाइकल कैंसर की संभावना काफी हद तक खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्वशी ने कहा कि मुंह का कैंसर तंबाकू, गुटखा, बीड़ी आदि के सेवन के कारण तेजी से बढ़ रहा है। मुंह का ठीक से न खुलना तथा 15-20 दिनों तक न भरने वाले घाव इसके शुरुआती संकेत हैं। कार्यशाला का संचालन एसडी शर्मा ने किया। दूसरी ओर अस्पताल अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं को स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लक्षण कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed