फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women supported the proposed corridor

Mathura News: महिलाओं ने प्रस्तावित कॉरिडोर का किया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Women supported the proposed corridor
मथुरा। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के समर्थन में मंगलवार को विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने डीएम को समर्थन पत्र सौंपा है। महिलाओं ने डीएम से जल्दी निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने कहा है कि कान्हा की नगरी में देश-विदेश से हर साल लाखों श्रद्धालु श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आते हैं। ऐसे में मंदिर में हमेशा भीड़ का दबाव रहता है और आराध्य के दर्शन करना दुर्लभ हो जाता है। इसलिए कॉरिडोर का निर्माण कराना जरूरी है।
विज्ञापन


महिलाओं ने डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को समर्थन पत्र सौंपकर कॉरिडोर निर्माण की मांग की है। कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस दौरान संगीता, मानसी, ज्योति वर्मा, अनुराधा, नगमा, अनीता, कौशल्या, सुस्मिता, अनीता, भावना, कोमल, नीलम और ममता समेत अन्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed