{"_id":"68657f2de1dc7902f8031254","slug":"women-protested-and-said-we-dont-want-corridors-we-want-cleanliness-mathura-news-c-369-1-mt11010-132045-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर बोलीं- कॉरिडोर नहीं, स्वच्छता चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर बोलीं- कॉरिडोर नहीं, स्वच्छता चाहिए
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में सोहनी सेवा करतीं महिलाएं।
- फोटो : mathura
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर उठे विरोध के स्वर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। महिलाएं हर रोज नए-नए तरीके से विरोध दर्ज करा रही हैं। कभी कुंजबिहारी अष्टक पाठ किया तो कभी यमुना मैया का चुनरी मनोरथ किया। बुधवार को अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में सोहनी सेवा कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया और स्वच्छता के महत्व को उजागर किया।
अनुराधा गोस्वामी ने कहा कि सरकार वृंदावन में कॉरिडोर बनाना चाहती है, जबकि यहां की कुंज गलियों की सफाई तक नहीं हो पा रही। हमने आज स्वयं अपने हाथों से मंदिर प्रांगण को साफ कर यह संदेश दिया है कि वृंदावन को कॉरिडोर की नहीं, साफ-सफाई और संरक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सेवा ठाकुर बांकेबिहारी जी को समर्पित है और हम प्रार्थना करते हैं कि वे कॉरिडोर रूपी राक्षस को इस पावन धाम से दूर रखें।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं, जिनमें सुमन गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, मधु गोस्वामी, नीलम गोस्वामी, निशा शर्मा, दीपशिखा गोस्वामी, श्रद्धा खंडेलवाल, रितु सारस्वत, राखी गोस्वामी, ममता गोस्वामी, नेहा पुरोहित आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं ने सरकार को साफ संदेश दिया कि वृंदावन की मौलिकता और आध्यात्मिक गरिमा से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। आंदोलन जारी रखने का भी संकेत दिया गया है।