फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   women empowerment,workshop

महिलाएं भ्रूण हत्या व लिंग जांच न कराने का संकल्प लें

Mon, 08 Mar 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
women empowerment,workshop
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों को लागू करने के लिए जनजागरूकता के लिए सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं भ्रूण हत्या व लिंग जांच न कराने का संकल्प लें।
विज्ञापन

महिलाओं के सम्मान एवं उनकी सफलता से संबंधित कई उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि महिलाएं बेटा हो या बेटी सबको एक समान समझें। पीसीपीएनडीटी के नोडल डॉ. देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के अंतर्गत सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को पंजीकृत कराना आवश्यक है। लिंग चयन या लिंग परीक्षण कराना कानूनन अपराध है, जिसके लिए सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, फॉगसी की अध्यक्ष डॉ. वर्षा तिवारी, सचिव डॉ. ज्योति अग्रवाल, आईआरआईए की सचिव डॉ. रूपा गोपाल एवं डॉ. नीता जैन ने भी विचार रखें। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. बीडी भास्कर, जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. मानपाल, डॉ. चित्रेश, भारत भूषण, दिव्या चौहान, कुलदीप व मुकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed