फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women danced at the Garba Rocks festival.

Mathura News: गरबा रॉक्स उत्सव में झूमीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Women danced at the Garba Rocks festival.
गरबा रॉक्स उत्सव में झूमतीं महिलाएं।
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा नवदुर्गा पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को अग्रवाटिका में भव्य गरबा रॉक्स उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताजी की छवि विराजमान कर गरबा, धुनुची और महारास की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष मीरा मित्तल, महामंत्री नविता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, मीरा ब्लू डार्ट और अंजली गुप्ता ने नारायण स्तुति के साथ किया। संयोजिका रश्मि अग्रवाल ने मंच संचालन किया। जबकि पूजा अग्रवाल ने सुंदर रंगोली और सजावट से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

देविका खंडेलवाल, रजनी, अंजना गुप्ता, मीनू, मोना, चेतन और सीमा ने मनमोहक गरबा प्रस्तुत किया। शालिनी अग्रवाल, प्रीति, रत्ना, पूनम, रूबी और पिंकी ने ''''कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे'''' पर महारास कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। पंक्चुअलिटी विजेता के रूप में माधुरी अग्रवाल, राजश्री गौतम और अन्य प्रतिभागी सम्मानित की गईं। उपस्थित महिलाओं ने चटपटी चाट और गीत-संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ निकाला गया। जिसमें सुनीता रानी ने प्रथम, अनुपम गुप्ता ने द्वितीय और रजनी पायल ने तृतीय पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed