फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   women association

महिलाओं पर अत्याचार को लेकर ब्राह्मण महिला संगठन चिंतित

Thu, 13 Feb 2020 08:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
women association
ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री पा? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को अठखंभा स्थित मंदिर परिसर में आयोजित हुई। इसमें महिलाओं के अधिकार और शिक्षा को लेकर कई प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित्री पांडे ने धर्म, शिक्षा, विधवा विवाह, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने संबंधी कई प्रस्ताव रखे। इस पर उपस्थित पदाधिकारियों ने विस्तार पूर्वक चर्चा की। राष्ट्रीय संरक्षक व पूर्व सांसद जया बेन ठक्कर ने वर्तमान हालातों पर विचार रखते हुए बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने पर बल दिया। कहा कि महिलाओं को अपनी बेटियों को आत्मरक्षा के लिए आत्म निर्भर बनाना होगा।
विज्ञापन

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की अध्यक्ष दिग्विजय दीक्षित ने महिलाओं पर अत्याचार को लेकर शिक्षा पर बल दिया। कहा कि ब्राह्मण समाज को बालिका शिक्षा को गंभीरता से आगे बढ़ाना होगा। प्रत्येक बेटी को शिक्षित बनाने की आवश्यकता हे। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऊषा शुक्ला, पूर्व मेयर गोरखपुर सत्यापांडे, अंतर्राष्ट्रीय प्रभारी मधु शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री आशा शर्मा, नमिता शर्मा, राष्ट्रीय सचिव प्रीति शर्मा, लीगल एडवाइजर तारा पुरोहित आदि ने संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे। संगठन की गतिविधियों को और बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed