{"_id":"69b9b489a3c6a7f839088758","slug":"women-arrive-in-support-of-councilors-husband-mathura-news-c-369-1-mt11009-143816-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बरातियों के साथ मारपीट और फिर फायरिंग, पार्षद पति पर गंभीर आरोप, समर्थन में उतरीं महिलाएं; जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरातियों के साथ मारपीट और फिर फायरिंग, पार्षद पति पर गंभीर आरोप, समर्थन में उतरीं महिलाएं; जानें क्या कहा
Wed, 18 Mar 2026 10:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:52 AM IST
सार
मथुरा में शादी समारोह में बरातियों से मारपीट और फायरिंग के मामले में पार्षद पति के समर्थन में महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पर पहुंची महिलाएं।
विस्तार
मथुरा के जनकपुरी कॉलोनी में बरातियों के साथ मारपीट और फायरिंग के मामले में मंगलवार को पार्षद पति तिलकवीर चौधरी के समर्थन में एक दर्जन महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होेंने पुलिस पर पार्षद पति को फंसाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस ने गोली लगने से घायल महिला के बयान दर्ज किए हैं।
बीते दिनों बीएसए रोड स्थित सियाराम वाटिका में राजस्थान के डीग जिले से आई बरात में क्षेत्रीय पार्षद पति तिलकवीर चौधरी का विवाद हो गया। लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया था। गोली लगने से महिला बबीता घायल हो गई थीं। पुलिस ने पार्षद पति समेत दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंगलवार को पार्षद पति के क्षेत्र की करीब एक दर्जन महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और नारेबाजी की। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि घायल महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। कुर्की की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया जारी है।