फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women Armed with Sticks Storm Power Station, Create Ruckus

Mathura News: लाठी-डंडे से लैस महिलाएं पहुंची बिजली घर, किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Women Armed with Sticks Storm Power Station, Create Ruckus
मथुरा। स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ता और विद्युत अधिकारियों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन स्मार्ट मीटर से दुखी उपभोक्ता बिजलीघर पर हंगामा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को लक्ष्मी नगर बिजली घर पर महिलाओं ने हंगामा काटा। विद्युत अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर बदलने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह यमुनापार स्थति लक्ष्मी नगर बिजली घर पर तिवारीपुरम समेत आसपास क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक महिला-पुरुष पहुंच गए। महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर बिजलीघर पहुंची। महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। तिवारीपुरम निवासी प्रेमलता ने बताया कि जबसे स्मार्ट मीटर लगा है परेशानी शुरू हो गई है। बिल जमा करने के बाद भी कनेक्शन कट रहा है। हंगामा करने वालों में चंद्रवती, ललिता, हेमलता, मोहित गुप्ता, कुसुम आदि मौजूद रहे। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर हाईपावर कमेटी बनाई गई है जो कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को देख रही है। जिन उपभोक्ताओं को लगता है कि स्मार्ट मीटर के कारण उनका बिल अधिक आ रहा है वह लिखित में अपनी शिकायत दें। उपभोक्ता की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed