{"_id":"66ccefb12bbfe421620061c7","slug":"women-are-moving-ahead-fearlessly-in-modi-government-lakshminarayan-mathura-news-c-160-1-sagr1034-103130-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार में निडर होकर आगे बढ़ रहीं महिलाएं : लक्ष्मीनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार में निडर होकर आगे बढ़ रहीं महिलाएं : लक्ष्मीनारायण
विज्ञापन
कोसीकलां। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि मोदी योगी की सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। आज बहन-बेटी की झिझक अंदर से खत्म कर सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ ले रही हैं।
ब्लाॅक संसाधन केंद्र छाता पर नंदगांव और छाता की लखपति दीदी के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चौधरी ने कहा कि किसी भी महिला को कोई भी दिक्कत वर्तमान सरकार में नहीं हो रही है। सभी को अपना स्वरोजगार बनाने के लिए लोन की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।
मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि सरकार के प्रयासों से अलग-अलग योजनाओं के जरिए महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। कार्यक्रम में प्रमाण पत्र देते हुए लखपति दीदी से मंत्री ने पूछा तो गांव हताना से आई लखपति दीदी अमरवती ने बताया कि वह बिजली सखी के तौर पर काम कर रही हैं, एक साल में तीन लाख रुपये का कमीशन मिला है।
विज्ञापन
राजकुमारी और पूजा कुमारी ने बताया कि बैंक से लोन लेकर पशुपालन का काम कर रही है। मंत्री के हाथों प्रमाण पत्र पाकर लखपति दीदी बनी हुई महिलाएं खुश नजर आईं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह, वीडीओ नरेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फाल्गुन सिंह, एडीओ खड्ग सिंह, जेई अरविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, ऊधम सिंह एडवोकेट आदि थे।