फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman's body found, suspicion of murder after robbery

Mathura News: महिला का शव मिला, लूट के बाद हत्या का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found, suspicion of murder after robbery
वृंदावन। वात्सल्य ग्राम के पीछे धौरेरा के जंगल में महिला का शव मिला है। मृत महिला के गले में चोट के निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला से लूट करने के बाद उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर फॉरेंसिक व डॉग स्कॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। डॉग स्कॉयड की टीम ने वृंदावन की ओर से आने की ओर इशारा किया है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को करीब एक बजे दो किशोर रेलवे ट्रैक वाले कच्चे रास्ते से गुजर रहे थे कि तभी उनकी नजर वात्सल्य ग्राम की दीवार के पीछे धौरेरा के जंगल में पेड़ के नीचे एक महिला का शव दिखाई दिया। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। वृंदावन पुलिस, जैंत पुलिस के साथ ही सीओ सदर संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। शव के पास बड़ा थैला मिला है। जिसमें नई चूड़ियां रखीं थीं। इससे प्रतीत हो रहा है कि महिला वृंदावन में चूड़ी बेचने का कार्य करती थी। इसमें कंबल एवं कपड़े भी रखे रखे थे।
विज्ञापन


गले में चोट के निशान हैं। महिला कान में ईयर फोन लगा है, लेकिन मोबाइल फोन व रुपये नहीं मिले हैं। ऐसे में इससे महिला से लूट करने के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी सिटी डॉ.अरविंद कुमार ने बताया कि गले पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला की शिनाख्स की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed