फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman was murdered by strangulation, 3 slides were made due to fear of rape

वृंदावन: गौरी गोपाल आश्रम के पास मिली जिस महिला की लाश, उसकी गला घोंटकर हुई थी हत्या

Sun, 14 Jul 2024 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Jul 2024 11:33 AM IST
सार

वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर झोंपड़ी में रहने वाली महिला की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उसका कत्ल गला घोंटकर ही किया गया। वहीं दुष्कर्म का आशंका के चलते तीन स्लाइड बनवाई गई हैं।   
 

विज्ञापन
Woman was murdered by strangulation, 3 slides were made due to fear of rape
वृंदावन में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में संत कॉलोनी के गौरी गोपाल आश्रम के पास खाली प्लॉट में मृत मिली महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। इसके अलावा मृतका की तीन स्लाइड बनाई गई हैं, यह दुष्कर्म की आंशका को देखते हुए किया है। वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टर के पैनल से हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गौरी गोपाल आश्रम में मजदूरी कर रहे मैनपुरी के एक गांव का व्यक्ति पत्नी संग खाली प्लॉट में बनी झोंपड़ी में रह रहा था। शुक्रवार को कार्य से लौटकर दोपहर 1:30 बजे लौटा तो बिस्तर पर पड़ी पत्नी को मृत देखकर दंग रह गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम गृह पर भेजा। शनिवार को वीडियोग्राफी के बीच दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। ऐसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। मृतका की दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए तीन स्लाइड बनवाई गई हैं। पति के तहरीर दिए जाने के बाद भी अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। स्लाइड की रिपोर्ट और जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed