फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman suicide with her child

महिला ने दुधमुंहे बच्चे संग आत्मदाह कर दी जान

Mon, 23 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला
ब्यूूराे अमर उजाला Updated Mon, 23 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
शेरगढ़ (मथुरा)। थाना शेरगढ़ के गांव अगरयाला में शनिवार सायं मानसिक तनाव में एक महिला सोनम (30) ने अपने चार माह के दुधमुंहे बच्चे को सचिन को गोद में ले केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। आग में जलने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने सचिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद उसे परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



सोनम गांव अगरयाला निवासी महावीर की पत्नी थी। मूलरूप गांव गगई चंडौस अलीगढ़ निवासी सोनम का पहले पति से तलाक हो गया था। डेढ़ वर्ष पूर्व सोनम ने महावीर संग दूसरी शादी की थी। सोनम को चार माह पहले बेटा हुआ था, जिसका नाम सचिन रखा गया था। बताया जा रहा है कि कुछ समय से सोनम मानसिक रूप से तनाव की शिकार थी। घटना की सूचना उसके मायके वालों को लगभग पांच घंटे बाद दी गई, उनकी सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची।
विज्ञापन



तब तक सोनम के शव का गुपचुप दाह संस्कार कर दिया गया। सचिन के  शव को जल समाधि दे या दफनाए इसी उहा पोह के चलते उसका अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था। एसओ शेरगढ़ ने बताया कि सोनम के पिता वीरपाल व अन्य लोगों ने सोनम की पहली शादी टूटने के बाद मानसिक रूप से परेशान रहने और आगरा में इलाज चलने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed