फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman suffering from illness committed suicide In Mathura and accused of murder of e rickshaw driver arrested

Mathura: बीमारी से परेशान महिला ने मौत को लगाया गले... तो ई-रिक्शा चालक की हत्या का आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2023 12:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 12:46 PM IST
सार

मथुरा में बीमारी से परेशान महिला ने मौत को गले लगा लिया। वहीं ई-रिक्शा चालक की हत्या के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
woman suffering from illness committed suicide In Mathura and accused of murder of e rickshaw driver arrested
woman demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो अलग-अलग घटनाओं से लोगों में अफरातफरी का माहौल है। पहली घटना में बीमारी से परेशान महिला ने मौत को गले लगा लिया। वहीं दूसरी घटना में  ई-रिक्शा चालक की हत्या के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के धौलीप्याऊ इलाके में रहने वाली सिकंदरा, आगरा की महिला ने मंगलवार दोपहर बीमारी से तंग आकर फांसी का फंदा लगा लिया। नीलम (35) पत्नी नागेंद्र मूल निवासी बाईंकलां, सिकंदरा, पति और 10 साल की बेटी के साथ धौलीप्याऊ के हिम्मतपुरा इलाके में रहती थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध की नाले में गिरकर मौत, खबर मिली तो घर में मची चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले उसका पेट का ऑपरेशन हुआ था। तभी से वह बीमार चल रही थी। घर का काम भी बमुश्किल कर पाती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला की पहली शादी मुरैना में 2004 में हुई थी। पति से अनबन होने पर उसने नागेंद्र के साथ दूसरी शादी की थी। संवाद

ई-रिक्शा चालक की हत्या का आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार

गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग रजवाहा की पटरी पर चालक अमित की हत्या व ई-रिक्शा लूट में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रथम दृष्टया उसे नाबालिग पाते हुए बाल अपचारी के तौर पर दर्ज कर न्यायालय में पेश कर सुधार गृह भेज दिया है। 

अमित पाल (28) निवासी बोहरे गली औरंगाबाद, सदर बाजार 27 नवंबर को घर से पंद्रह दिन पूर्व ही खरीदे ई-रिक्शा को लेकर निकला था। 29 नवंबर की शाम उसका शव अडींग रजबहा की पटरी पर मिला था। सोमवार को तीसरे आरोपी, जो कि आगरा के खेड़ा राठौर के गौंसिली गांव का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed