फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman suffer labour pains in running train

Mathura: चलती ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, ऐसे मिल सकी मदद; अस्पताल में दिया पुत्र को जन्म

Thu, 13 Feb 2025 11:09 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 13 Feb 2025 11:09 PM IST
सार

पाताल कोट में महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुई। पति ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो वहां मदद के लिए रेलवे स्टाफ पहले से सतर्क था।

विज्ञापन
woman suffer labour pains in running train
गर्भवती को अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाताल कोट एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को रोहतक से झांसी अपने घर जा रही महिला को प्रसव पीड़ा होने पर महिला के पति ने रेलवे नंबर के हेल्पलाइन पर सूचना दी। ट्रेन जैसे ही जंक्शन पर पहुंची तो आरपीएफ ने महिला को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां एक घंटे बाद पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि ट्रेन में महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुई थी। पीड़ा की सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल आंचल तोमर ने उसे तत्काल रेलवे के डॉक्टर शुभम को दिखाया। उन्होंने बताया कि महिला यात्री संतोषी पति सुरेश एसी कोच में झांसी तक सफर कर रही थीं।
विज्ञापन


रास्ते में प्रसव पीड़ा होने से उन्होंने इसकी सूचना दी तो आरपीएफ अलर्ट हो गई। ट्रेन रुकते ही महिला को तत्काल भर्ती कराया। पति सुरेश ने बताया कि उनकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया है। अब उनके दो बेटे हो गए हैं। उन्हें काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed