फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman shot dead at baldev in mathura

UP: घर में सो रही महिला को मारी गोली, इलाज के दाैरान तोड़ा दम; बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 17 Sep 2025 04:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 17 Sep 2025 04:53 PM IST
सार

बदमाश रात में घर पहुंचे। दरवाजे पर ईंट मारी, जैसे ही महिला ने गेट खोला गोली मार दी। इसके बाद भाग गए। गंभीर घायल महिला ने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
woman shot dead at baldev in mathura
मृतक महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बलदेव के गांव हथौड़ा में मंगलवार देर रात बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। गंभीर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दाैरान उसकी माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


मंगलवार रात 11.30 बजे पूजा (38) पत्नी दिनेश घर पर कमरे में सो रही थी। अचानक मुख्य दरवाजे पर ईंट मारने की आवाज सुनकर दरवाजा खोला। अज्ञात बदमाश महिला को गोली मारकर भाग गए। महिला पर दो बच्चे हैं। पति पति प्राइवेट नौकरी करता है। 
विज्ञापन


गोली महिला के पैरों में लगी। गंभीर घायल महिला को सीएचसी लाया गया, यहां से आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सीओ संजीव राय ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed